Welcome to Meemansa.org
  • उद्देश्य

    मीमांसा एक पहल का कार्य एवं उद्देश्य

    1.  गरीब प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मान/छात्रवृत्ति आदि के

    जरिए प्रोत्साहित करना। शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए शैक्षणिक

    संस्थाओं का निर्माण करना/करवाना।

    2.  साहित्यिक, सांस्कृतिक अभिरुचि पैदा करने के उद्देश्य से कवि

    सम्मेलन, गोष्ठी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं आदि

    का आयोजन करना तथा पत्रिका आदि प्रकाशित करना।

    3.  सामुदायिक भवन, बारात घर, वृध्दाश्रम, महिला आश्रम, हेल्थ केयर

    सेंटर, संगीतालय, नृत्यालय, अनाथालय, शिशुगृह, वाचनालय,

    पुस्तकालय, डिस्पेंसरी अस्पताल, स्टेडियम, स्टूडियो, रात्रि-निवास

    आदि का निर्माण करना एवं सरकार के नियमानुसार विभिन्न

    सार्वजनिक सामाजिक विकास के कार्यक्रम चलाना व उनका

    संचालन करना।

    4.  पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना तथा शहरी

    व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा

    करना।

    5.  भारतीय संविधान में प्रदत्ता सामाजिक न्याय, शिक्षा और आर्थिक

    उत्थान के लिए कार्य करना।

    6.  गरीब, बेसहारा, यतीम, मासूमों की शिक्षा का प्रबंध करना तथा

    यथासंभव मदद करना।

    7.  आज जनता में बंधुत्व, सहयोग, भाईचारा एवं राष्ट्रीयता की भावना

    को बढ़ाना।

    8.  धार्मिक रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को

    जागरूक करना।

    9.  महिलाओं की उन्नति हेतु उनकी शिक्षा, और उनके स्वास्थ्य पर

    विशेष धयान देना। इसके लिए महिलाओं की सामाजिक स्थिति

    में सुधार हेतु शिविर आदि का आयोजन करना।

    10. क्षयरोग, कैंसर, एड्स जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में सरकारी

    कार्यक्रमों की जानकारी देना एवं चिकित्सा सुविधा हेतु समुचित

    मार्गदर्शन करना।

    11. महामारी, बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदा के समय देश तथा

    समाज के प्रभावित वर्ग की हर तरह से मदद करना।