Welcome to Meemansa.org
  • परिचय

    ‘मीमांसा एक पहल’ साहित्य, कला और जीवन के प्रति समर्पित

    संस्था है . रचनात्मक विकास के जरिये जीवन में गुणात्मक समृद्धि

     की संभावनाओ को तलाशती हुई संस्था मनुष्यता के मार्ग की

    उलझनों और दुविधाओं को दूर करने के लिए निरंतर  प्रयासरत है .

     समाज में परस्पर सहयोग, सौहार्द और संवाद का वातावरण निर्मित

    हो सके इसके लिए रचनात्मक परिवेश का होना जरुरी है. रचनात्मक

     परिवेश और रचनात्मक समाज में आम आदमी की वाजिब चिंताएँ

    और उनकी बेहतरी का सवाल स्वत ही महत्वपूर्ण हो जाता है . ऐसे

    में बेहतर सोच, बेहतर संवाद और बेहतर समाज के निर्माण की

    परिस्थिति बनने लगती है . संस्था पिछले कुछ वर्षों से इस दिशा में

     निरंतर कार्यरत है. विशेषकर छात्रों और युवाओं के बीच सक्रिय यह

    संस्था समय समय पर अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक तथा साहित्यिक

     कार्यक्रमों का आयोजन भी करती रही है.