-
हमारे बारे में
साहित्य, कला और जीवन के प्रति समर्पित संस्था
‘मीमांसा एक पहल’ समाज में रचनात्मक परिवेश के
निर्माण की दिशा में प्रयासरत एक प्रमुख संस्था है।
संस्था के द्वारा समय-समय पर साहित्यिक-सामाजिक
महत्व के विषयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
किया जाता है। विशेष तौर पर छात्रों और युवाओं के
बीच सक्रिय यह संस्था अनेक परिचर्चाओं, गोष्ठियों,
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ युवाओं
में जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से अनेक अभियानों
से संबद्ध रही है। संस्था की ओर से ‘सामयिक मीमांसा’
नामक त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाता
है।
-